मैं ह्रदय की अतल गहराइयों से हिंदी संस्कृति युवा संगठन संस्थान के संपूर्ण परिवार का आभारी हूँ कि आपने हाउस ऑफ कॉमन्स, ब्रिटिश संसद, लंदन में मुझे राष्ट्र के लिए विशिष्ट सेवाओं और उत्कृष्ट व्यक्तिगत उपलब्धियों /हिन्दी भाषा साहित्य/ संस्कृति/ के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर समृद्ध करने तथा विश्व के प्रवासी भारतीयों और भारतवंशियों को अपने साहित्य से परस्पर जोड़ने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष उल्लेखनीय योगदान के लिए “भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित किया। आपके इस विशिष्ट सम्मान को अत्यंत विनम्रता पूर्वक स्वीकार करते हुए, मै इसे अपने पाठको एवं भारत के युवाओं को समर्पित करता हूँ।
